कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही बड़ा फैसला, TI से आरक्षक तक के तबादले रुके

कमिश्नर संजीव शुक्ला

कमिश्नर संजीव शुक्ला

रायपुर में नए पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पदभार ग्रहण करते ही बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने लिखित आदेश जारी कर पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से पहले जारी किए गए सभी स्थानांतरण आदेशों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इस फैसले से टीआई से लेकर आरक्षक स्तर तक के तबादले फिलहाल रुक गए हैं।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी हुआ लिखित आदेश

कार्यालय पुलिस कमिश्नर, रायपुर की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारियों के संबंध में, कमिश्नर प्रणाली लागू होने से पूर्व जारी सभी ट्रांसफर आदेश अगले निर्देश तक स्थगित रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि नए आदेश जारी होने तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रवानगी न दी जाए।

कुछ दिन पहले ही संभाला था रायपुर पुलिस कमिश्नर का पद

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद संजीव शुक्ला ने हाल ही में रायपुर पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाला है। वे 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और इससे पहले बिलासपुर रेंज के आईजी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका प्रशासनिक और फील्ड अनुभव काफी मजबूत माना जाता है।

कमिश्नर प्रणाली से बढ़े पुलिस के अधिकार

कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नर को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक निर्णयों में अधिक अधिकार मिले हैं। इससे पुलिस अब अपराधों पर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी और निर्णय लेने में देरी नहीं होगी। अपराध की बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है।

TI से आरक्षक के तबादला आदेश स्थागित
TI से आरक्षक के तबादला आदेश स्थागित
Youthwings