Amazon Vs Flipkart: Samsung Galaxy S25 Ultra 5G कहां मिल रहा है सबसे सस्ता?
Amazon Vs Flipkart: अगर आप सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra 5G खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। फिलहाल देश के दो बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart इस फोन पर जबरदस्त छूट और बैंक ऑफर्स दे रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर सबसे सस्ता डील कहां मिल रही है?
आइए जानते हैं दोनों प्लेटफॉर्म का पूरा प्राइस कंपैरिजन।
Flipkart पर Samsung S25 Ultra 5G की कीमत
सैमसंग ने Galaxy S25 Ultra 5G को ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। वहीं, फिलहाल Flipkart इस फोन को ₹1,07,999 में उपलब्ध करा रहा है। यानी ग्राहकों को करीब ₹22,000 का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा:
- Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% कैशबैक
- Flipkart SBI Credit Card पर भी 5% तक का कैशबैक
इन ऑफर्स के साथ Flipkart की डील और भी आकर्षक बन जाती है।
Amazon पर Samsung S25 Ultra 5G की डील
दूसरी ओर Amazon इस स्मार्टफोन को और भी कम कीमत पर पेश कर रहा है। यहां Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत ₹1,07,250 रखी गई है।
Amazon बैंक ऑफर्स:
- HDFC Bank Credit Card EMI पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट
- IDFC FIRST Bank Credit Card EMI और OneCard Credit Card EMI पर ₹1,000 तक की छूट
कुल मिलाकर देखा जाए तो कीमत और बैंक ऑफर्स के मामले में Amazon थोड़ा बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के दमदार फीचर्स
- 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले
- Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर
- 12GB RAM के साथ 256GB / 512GB / 1TB स्टोरेज विकल्प
- 200MP प्राइमरी कैमरा
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 50MP टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम)
- 10MP टेलीफोटो (3x जूम)
- 12MP फ्रंट सेल्फी कैमरा
- 5,000mAh बैटरी
- 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग
- फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 सपोर्ट
कहां से खरीदना ज्यादा फायदेमंद?
अगर आप सिर्फ कीमत और बैंक ऑफर्स को ध्यान में रखते हैं, तो Amazon की डील थोड़ी ज्यादा फायदेमंद नजर आती है। वहीं, Flipkart पर भी कैशबैक ऑफर्स के कारण अच्छा विकल्प मौजूद है।
