पुलिस महकमे में फेरबदल, 7 उप निरीक्षकों समेत 45 कर्मियों का तबादला
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
मुंगेली: जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी भोजराम पटेल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी द्वारा कुल 45 पुलिस कर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रसाद सिन्हा को प्रभारी साइबर सेल मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिले में 7 उप निरीक्षकों सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के भी तबादले किए गए हैं।

