1 जनवरी से बदल जाएगा ट्रेनों का टाइम, रेलवे ने जारी की नई समय सारिणी
रायपुर। नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी से ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा। भारतीय रेलवे ने हर वर्ष की तरह इस बार भी समय सारणी में आंशिक संशोधन किया है। विभिन्न रेल सेक्शनों में आधारभूत संरचना के विकास को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत कुल 55 यात्री और एक्सप्रेस गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड टाइम टेबल की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।



