Chhattisgarh Police Transfer List: एक साथ 15 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

CG Police Transfer

CG Police Transfer

बिलासपुर। Chhattisgarh Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बिलासपुर जिले में एसपी रजनेश सिंह ने 15 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, इस सूची में 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य कुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल से जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आवश्यकता पड़ने पर और भी तबादले किए जा सकते हैं।

Youthwings