CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर: इन तीन जिलों में सैकड़ों पदों पर भर्ती….
CG Job Alert
CG Job Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार प्लेसमेंट कैंप और भर्तियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर, बालोद और अंबिकापुर में विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवेदन या प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं।
अंबिकापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की भर्ती
CG Job Alert: एकीकृत बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों के लिए खुली भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन पत्र 17 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं।
इस भर्ती के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 03 पद भरे जाएंगे। महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 06 स्थित दुबे कॉलोनी, केदारपुर आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता का 01 पद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 03 गांधीनगर के बंगालीपारा केंद्र में सहायिका का 01 पद, रामानुज वार्ड क्रमांक 33 दर्रीपारा के हरिजनपारा केंद्र में 01 पद तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 45 दर्रीपारा स्थित खरसिया नाका केंद्र में सहायिका का 01 पद शामिल है।
इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय पर बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताएं परियोजना कार्यालय और नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।
बिलासपुर में 16 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप
CG Job Alert: आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी में 16 दिसंबर 2025 को सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
आईटीआई के मोटर मैकेनिक व्हीकल, मैकेनिक डीजल, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, टर्नर, पेंटर, वायरमैन, टूल एंड डाई, शीट मेटल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पीपीओ और सीओई (ऑटोमोबाइल) ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस कैंप में केवल 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को एफटीसी में 25 हजार 300 रुपये तथा अप्रेंटिसशिप के दौरान 19 हजार 500 रुपये वेतन सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे आईटीआई कोनी में 10वीं व आईटीआई की मार्कशीट, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
बालोद में 24 दिसंबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप
CG Job Alert: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में बुधवार, 24 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में तीन नियोजकों द्वारा 600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार एसआर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, चिखली (दुर्ग) में मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, डायलिसिस टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ, फील्ड ऑफिसर, कॉरपोरेट मैनेजर, जीएम मार्केटिंग, कॉलेज प्रिंसिपल, लेक्चरर, आईटी इंचार्ज, गार्ड, लाइब्रेरियन, कुक, अकाउंटेंट, आया, वेल्डर और फिटर सहित कुल 98 पदों पर भर्ती होगी।
इसके अलावा एसआईएसएस दुर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 481 पद तथा जिंदल स्टील एंड मशीन, रायपुर में मैकेनिस्ट, टर्नर और वेल्डर के 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
read more : CG News: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव, जानिए नए अंक वितरण और प्रश्न
