JSSC ने 3451 स्पेशल टीचर भर्ती का किया ऐलान, 12 दिसंबर से आवेदन शुरू

JSSC

JSSC

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए झारखंड से बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसका नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका था, और अब 12 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। अभ्यर्थी jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

कुल रिक्तियां: 3451 पद

JSSC द्वारा इस भर्ती में दो कैटेगरी के स्पेशल एजुकेशन टीचर्स का चयन किया जाएगा—

इंटर प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (कक्षा 1–5)

कुल पद: 2399

योग्यता:

10+2 में 50% अंक

स्पेशल एजुकेशन में 2 वर्षीय D.Ed या 1 वर्षीय डिप्लोमा

RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

JTET पास होना जरूरी

स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (कक्षा 6–8)
विषयवार पद:

गणित एवं विज्ञान – 356

सामाजिक विज्ञान – 352

भाषा ज्ञान – 344

योग्यता:

संबंधित विषय में स्नातक (Graduation)

B.Ed (Special Education) या B.Ed + Special Education Diploma

RCI रजिस्ट्रेशन व JTET पास अनिवार्य

आयु सीमा (1 अगस्त 2025 तक)

न्यूनतम: 21 वर्ष

अधिकतम: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा—

लिखित परीक्षा

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

वेतन संरचना (Salary)

इंटर प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 1–5)

लेवल-04

₹25,500 – ₹81,100 प्रति माह

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 6–8)

लेवल-05

₹29,200 – ₹92,300 प्रति माह

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रारंभ: 12 दिसंबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट: jssc.jharkhand.gov.in उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

 

 

Youthwings