Chhattisgarh Morning News: सीएम साय का दौरा, बस्तर ओलंपिक का आगाज, कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आज
Chhattisgarh Morning News
Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीति, प्रशासन, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से बेहद खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर–सक्ती दौरा, बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़, कांग्रेस की अहम रणनीतिक बैठक, SIR प्रक्रिया का अंतिम चरण, व्यापमं की अनुवादक परीक्षा और शहर के कई धार्मिक–सांस्कृतिक कार्यक्रम आज दिनभर सुर्खियां बनेंगे।
सीएम साय का आज बस्तर–सक्ती दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और 11:10 बजे बस्तर ओलंपिक 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1:40 बजे वे रायपुर लौटेंगे और 2:15 बजे सक्ती जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 3 बजे 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हिस्सा लेने के बाद वे 5 बजे रायपुर लौटेंगे।
SIR प्रक्रिया का अंतिम दिन
आज SIR (Special Summary Revision) के तहत गणना प्रपत्र भरने का अंतिम दिन है। BLO घर-घर जाकर नाम, उम्र, पता और दस्तावेज़ों का सत्यापन कर रहे हैं।
12–15 दिसंबर: ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार
16 दिसंबर–15 जनवरी: दावा–आपत्ति
16 जनवरी–7 फरवरी: सत्यापन
14 फरवरी: अंतिम मतदाता सूची जारी
बस्तर ओलंपिक 2025 का आगाज आज से
बस्तर के पारंपरिक खेल, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाले बस्तर ओलंपिक 2025 का संभाग स्तरीय आयोजन आज से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
उद्घाटन में: मैरी कॉम
समापन में: बाइचुंग भूटिया
जूनियर वर्ग के लिए 2400 रुपए, सीनियर वर्ग के लिए 3000 रुपए पुरस्कार राशि निर्धारित है। जूनियर विजेताओं को सीधा स्पोर्ट्स अकादमी में प्रवेश मिलेगा।
कांग्रेस आज तय करेगी शीतकालीन सत्र की रणनीति
आज राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में शामिल होंगे – नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता। बैठक में इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी- धान खरीदी अव्यवस्था, बिजली बिल, गाइडलाइन दरें, कानून व्यवस्था, आदिवासी अत्याचार और “मोदी गारंटी” के मुद्दे सदन में कड़े हंगामे की संभावना है।
व्यापमं की अनुवादक भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की अनुवादक भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 1:15 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है।
MD–MS काउंसलिंग स्थगित
स्नातकोत्तर मेडिकल कोर्स (MD-MS) प्रवेश की प्रस्तावित सीट आवंटन प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
नगर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
1. बालाजी स्वामी पूजा उत्सव
स्थान: WRS कॉलोनी
समय: सुबह 9 बजे अर्चना, 12 बजे महाभोग, शाम 6 बजे शोभायात्रा
2. सूर्योपासना महापर्व
स्थान: बोरियाकला
समय: सुबह 11:30–12:30 बजे
3. निःशुल्क PSC कोचिंग (विकास परिषद)
स्थान: नूतन स्कूल, टिकरापारा
समय: शाम 5–9 बजे
4. योग क्लास (सत्यदर्शन योगाश्रम)
स्थान: सिविल लाइन
समय: शाम 5–6 बजे
