Japan Earthquake News: जापान में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप, लगातार आफ्टरशॉक्स से दहशत, सुनामी अलर्ट जारी

Japan Earthquake News: जापान में सोमवार देर रात आए 7.6 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप के बाद अब तक कई तेज आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। उत्तरी जापान के कई तटीय इलाकों में सुनामी की लहरें भी पहुंचीं।

यह भूकंप रात लगभग 11:15 बजे प्रशांत महासागर में, होंशू द्वीप के उत्तरी हिस्से आओमोरी के तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर आया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार अब तक 23 लोग घायल हुए हैं, जबकि सरकार नुकसान का आंकलन करने में जुटी है।

सुनामी की लहरें आ चुकी हैं

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार-

इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह में 70 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी दर्ज की गई, अन्य तटीय इलाकों में 50 सेंटीमीटर की लहरें देखी गईं। हालांकि पहले 3 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, बाद में इसे एडवाइजरी में बदल दिया गया।

स्थानीय लोगों के बीच दहशत

बुलेट ट्रेनें और बिजली सेवा प्रभावित

करीब 800 घरों की बिजली गुल

शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) और कुछ लोकल ट्रेनें स्थगित

कई क्षेत्रों में परिवहन पूरी तरह बाधित

सरकार ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर रहने और एडवाइजरी हटने तक सतर्क रहने को कहा है।

परमाणु संयंत्रों की जांच जारी

आओमोरी स्थित रोक्काशो न्यूक्लियर फैसिलिटी में लगभग 450 लीटर पानी के फैलने की सूचना है, लेकिन अधिकारियों ने इसे सुरक्षित सीमा के अंदर बताया और कहा—घबराने की जरूरत नहीं है।

आने वाले दिनों में बड़े भूकंप की चेतावनी

जापान मौसम एजेंसी ने आगाह किया कि चिबा से लेकर होक्काइडो तक के उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्रों में 8 तीव्रता तक के भूकंप का खतरा बढ़ा है।

182 नगर पालिकाओं को “अत्यधिक सतर्क रहने” के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी के अधिकारी सातोशी हरादा ने कहा-“आपको हर समय तैयार रहने की जरूरत है, ऐसी आपदा फिर से हो सकती है।”

मंगलवार सुबह फिर आया झटका

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक मंगलवार तड़के 5.1 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया।

यह इलाका वही है जहाँ 2011 में 9.0 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें लगभग 20,000 लोगों की मौत हुई थी।

Youthwings