Shyam Bihari Jaiswal on Surguja Clash: सरगुजा में बवाल, इधर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को नहीं लगी कोई खबर, बोले– “मैच देख रहा था, नेटवर्क नहीं था”

Shyam Bihari Jaiswal on Surguja Clash: सरगुजा में जनता और पुलिस आमने-सामने हो गई, लेकिन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को इसकी हवा तक नहीं लगी, क्योंकि वे बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी काम, यानी मैच देखने में व्यस्त थे। मंत्री जी के अनुसार, स्टेडियम में नेटवर्क भी नहीं था, इसलिए उन्हें देश-दुनिया में क्या हो रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

देर रात जब मंत्री जी घर लौटे, तब उन्हें सरगुजा में तनाव की स्थिति की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि जनता देवतुल्य है और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तैनात रहती है, इसलिए ऐसी घटनाओं को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए।

इसके बाद मंत्री जी ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत और समझदारी से निकाला जा सकता है।

आपको बता दें, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अमेरिका कोल एक्सटेंशन खदान को लेकर बुधवार की सुबह बड़ा बवाल खड़ा हो गया। लखनपुर के परसोडी कला क्षेत्र में खदान विस्तार की जानकारी मिलते ही हजारों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विरोध जताते हुए खदान गेट की ओर बढ़ने लगे। कुछ ही देर में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ग्रामीणों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस घटना में 40 से अधिक पुलिस जवान घायल हो गए, जबकि कई ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं।

Youthwings