Rahul Gandhi: दिल्ली की हवा जहरीली, मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी, राहुल गांधी
Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों का दर्द मांओं के दिल में सबसे गहरी चोट की तरह उतरता है। उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ रही कुछ साहसी मांओं से मुलाकात की, जो न सिर्फ अपने बच्चों बल्कि पूरे देश के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राहुल गांधी ने लोकसभा में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर विस्तृत चर्चा की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुद्दे पर चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को साफ हवा में सांस लेने का अधिकार है, लेकिन मोदी सरकार इस राष्ट्रीय आपदा पर हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक्स प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि जहरीली हवा से छोटे बच्चों के फेफड़े, दिल और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को इस हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए तुरंत और सख्त एक्शन प्लान लागू करना चाहिए।
उन्होंने शुक्रवार को अपने आवास पर “वॉरियर्स मॉम: मदर्स फॉर क्लीन एयर” संस्था की महिलाओं से बातचीत की। राहुल ने कहा कि प्रदूषण से हर कोई प्रभावित है, चाहे वह गरीब हो या अमीर। हमारे बच्चों को बहाने नहीं बल्कि साफ हवा की जरूरत है।
