Amit Shah का बड़ा बयान: अगली कॉन्फ्रेंस से पहले नक्सलवाद पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य, नारकोटिक्स पर भी सख्त तंत्र तैयार
Amit Shah's big statement:
Amit Shah’s big statement: नवा रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय 60वीं DG-IG कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कॉन्फ्रेंस देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों पर आधारित एक सशक्त मंच बनकर उभरी है।
अगली कॉन्फ्रेंस से पहले नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जायेगा :
Amit Shah ने नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले सात वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं, जिसके चलते 2014 के 126 नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटकर अब सिर्फ 11 रह गई है। शाह ने विश्वास जताया कि अगली DGsP-IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, नार्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर जैसे तीन प्रमुख हॉटस्पॉट्स के लिए मोदी सरकार ने स्थायी समाधान दिए हैं और यह क्षेत्र जल्द ही देश के बाकी हिस्सों की तरह विकसित होंगे।
नारकोटिक्स नेटवर्क पर होगी ज़ीरो टॉलरेंस कार्रवाई:
अपने संबोधन में Amit Shah ने NIA, UAPA, नए आपराधिक कानूनों सहित नारकोटिक्स और भगोड़ों के खिलाफ बनाए गए मजबूत प्रावधानों को देश की आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने PFI पर लगाई गई पाबंदी और देशभर में हुई कार्रवाई को केंद्र–राज्य समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। शाह ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां Intelligence की Accuracy, Objective की clarity और Action की synergy पर काम करते हुए आतंकवाद, उग्रवाद और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार कर रही हैं।
क्रिमिनल्स को एक इंच भी नहीं मिल पाएगी जमीन:
Amit Shah ने जोर देकर कहा कि नारकोटिक्स और संगठित अपराध पर 360 डिग्री कार्रवाई के लिए ऐसा तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे ड्रग कारोबारियों और अपराधियों को देश में “एक इंच जमीन” भी न मिल सके। साथ ही राज्यों की पुलिस और NCB को मिलकर ड्रग सिंडिकेट्स पर राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई तेज करने की अपील की।
