Naxalite Surrender: झीरम हमले का मास्टरमाइंड चैतू ने किया सरेंडर; 10 अन्य नक्सली भी पुलिस के सामने हथियार डाले

Naxalite Surrender: बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड माने जाने वाला कुख्यात नक्सली चैतू उर्फ़ श्याम दादा ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। उसके साथ 10 अन्य माओवादियों ने भी हथियार छोड़कर सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

जानकारी के मुताबिक, सभी नक्सलियों ने आईजी पी. सुंदरराज और एसपी शलभ कुमार सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण किया। चैतू लंबे समय तक दरभा डिवीजन का इंचार्ज रहा है और 2013 के कुख्यात झीरम घाटी हमले में उसकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 30 लोगों की मौत हो गई थी।

चैतू ने अब हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और बढ़ते दबाव के कारण वह संगठन से अलग होकर सरेंडर करने को तैयार हुआ।

इस बीच, देश के गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। गुरुवार देर रात वह रायपुर पहुंचे और यहां आयोजित डीजी-आईजी सम्मेलन में शामिल होंगे। शाह के दौरे के समय हुआ यह सरेंडर नक्सल उन्मूलन में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Youthwings