खेलो छत्तीसगढ़ यूथ गेम्स: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 5 सिल्वर-गोल्ड पदक

खेलो छत्तीसगढ़ यूथ गेम्स: मोहला ज़िला मुंगेली स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराटे 2025 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र से पाँच प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

बेटियों ने दिखाया दम, जीते कुल 5 पदक

प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से पूरे जिले का गौरव बढ़ा है।
स्वर्ण पदक विजेता प्रतिभागी—

सावित्री धुर्वे (आमाटोला)

अरुणा जाड़े (पाटनवाड़वी)

चांदनी सोरी (ग्राम सरोली)

गौरी हारमें और ममता नूरेटी को मिला रजत

प्रतियोगिता में— ममता नूरेटी (ग्राम परालझरी) गौरी हारमें (ग्राम पाटनवाड़वी) ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। बेटियों की इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने सभी प्रतिभागी बेटियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Youthwings