Dharmendra Passes Away: हेमा मालिनी को नहीं मिलेगा धर्मेंद्र की संपत्ति में हिस्सा, ना ही पेंशन… जानें क्या है वजह…

Dharmendra Passes Away:  दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के 24 नवंबर को निधन के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर देशभर के प्रशंसकों तक सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच, उनकी पत्नी हेमा मालिनी पहली बार सफेद सूट में मीडिया के सामने दिखीं और हाथ जोड़कर लोगों का आभार व्यक्त किया। धर्मेंद्र का निजी और पेशेवर जीवन हमेशा सुर्खियों में रहा—विशेषकर उनकी दो शादियों को लेकर।

धर्मेंद्र की दो शादियां और कानूनी स्थिति

धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। बाद में 2 मई 1980 को उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की। बताया जाता है कि पहली पत्नी से तलाक न मिलने के कारण धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी की थी। हालांकि, कानूनी रूप से देखा जाए तो पहली पत्नी के रहते हुए हिंदू मैरेज एक्ट के तहत दूसरी शादी वैध नहीं मानी जाती।

क्या हेमा मालिनी को संपत्ति और पेंशन में हिस्सा मिलेगा?

कानूनी प्रावधानों के अनुसार, हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की संपत्ति या पेंशन पर कोई अधिकार नहीं मिलेगा। क्योंकि पहली शादी के रहते हुए दूसरी शादी को मान्यता नहीं मिलती, इसलिए हेमा कानूनी वारिस नहीं मानी जाएँगी।

किन्हें मिलेगा धर्मेंद्र की 450 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र लगभग 450 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं।
इनमें अधिकार होगा— पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चे:, सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल, विजेता देओल

हेमा मालिनी से पैदा हुए बच्चे (कानूनी रूप से मान्य): ईशा देओल, अहाना देओल हालांकि हेमा मालिनी को पति की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलता, पर उनकी बेटियाँ ईशा और अहाना वैध वारिस मानी जाएँगी, इसलिए उन्हें हिस्सा मिलेगा।

शादी के बाद भी साथ रहा पुराना परिवार

हेमा मालिनी से विवाह के बावजूद धर्मेंद्र अपने पहले परिवार—प्रकाश कौर और बच्चों—के साथ रहते थे। इसी वजह से कानूनी और सामाजिक रूप से उनका पहला परिवार मुख्य वारिस माना जाता है।

Youthwings