भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर सेंट्रल जेल: शराब घोटाला मामले में बंद बेटे चैतन्य से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार सुबह अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी, बहू और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जेल अधिकारियों द्वारा अनुमति मिलने के बाद भूपेश बघेल ने बंदी कक्ष में चैतन्य से बातचीत की। चैतन्य बघेल को शराब घोटाला प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है और वह न्यायिक हिरासत में हैं।

ईडी ने कुर्क की 61.20 करोड़ की संपत्ति

पिछले सप्ताह ईडी ने चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

कुर्क की गई संपत्तियों में शामिल हैं:

384 प्लॉट, मूल्य लगभग 59.96 करोड़ रुपये

1.24 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस, एफडी और अन्य चल संपत्तियाँ

ईडी का कहना है कि ये संपत्तियाँ कथित अपराध की आय से जुड़ी हुई हैं।

2500 करोड़ के शराब घोटाले में नाम सामने

एसीबी/ईओडब्ल्यू की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले की जांच शुरू की थी। जांच में खुलासा हुआ कि इस बड़े घोटाले से राज्य को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा और 2500 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध आय सिंडिकेट से जुड़े लोगों द्वारा अर्जित की गई।

पीएमएलए जांच में यह सामने आया कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के शीर्ष स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

 

Youthwings