करणी सेना प्रमुख के खिलाफ FIR, पुलिस अधिकारियों को दी थी घर में घुसने की धमकी

रायपुर। हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर के जुलूस को लेकर पुलिस अधिकारियों को धमकी देने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ मौदहा पारा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

मामला तब सामने आया जब शेखावत ने सोशल मीडिया लाइव के दौरान एसएसपी रायपुर और तत्कालीन थाना प्रभारी पुरानी बस्ती का नाम लेकर आपत्तिजनक बयान दिए थे। उन्होंने वीरेंद्र तोमर के जुलूस का विरोध करते हुए कहा था, “तोमर कोई आतंकवादी था क्या, जिसका जुलूस निकाला गया?”

धमकी भरे बयानों पर कार्रवाई

शेखावत ने अपने बयान में कहा था, “क्षत्रिय समाज के लाखों लोग जल्द ही रायपुर कूच करेंगे। हम एसपी और उन पुलिस वालों के घर में भी घुसेंगे जो तोमर के घर के अंदर घुसे थे।” इसके साथ ही उन्होंने इस कार्रवाई का ‘मुंहतोड़ जवाब’ देने की भी बात कही थी।

ये धाराएं लगाई गईं शामिल

इन धमकी भरे बयानों के बाद पुलिस ने शेखावत के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शासकीय कर्मचारी को डराने-धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Youthwings