Breaking News: 5 दिनों तक पुलिस रिमांड पर रहेगा सूदखोर वीरेंद्र तोमर,रायपुर कोर्ट ने बढ़ाई पुलिस रिमांड
ग्वालियर से पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर, रायपुर में निकाला गया जुलूस रायपुर पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उसे ग्वालियर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद रायपुर के भाठागांव इलाके में वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालकर पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया।
कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 14 नवंबर को अगली पेशी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की। कोर्ट ने पुलिस की मांग को स्वीकार करते हुए वीरेंद्र तोमर को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब उसे 14 नवंबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
