शौर्य पदक 2025: छत्तीसगढ़ सरकार करेगी शहीद आकाश राव गिरपुजें समेत 14 पुलिसकर्मियों का सम्मान
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेगी जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अदम्य साहस और वीरता दिखाई। इसके तहत 5 नवंबर को नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष-2025’ अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
राज्य सरकार ने 14 पुलिसकर्मियों का किया चयन
गृह विभाग द्वारा जारी सूची में कुल 14 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई शहीद जवान भी हैं। सूची में सबसे पहला नाम शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुजें (सुकमा) का है। उनके साथ कई अन्य जिलों के जांबाज पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया जाएगा।
सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम
शहीद श्री आकाश राव गिरपुजें, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – सुकमा
निरीक्षक धरम सिंह तुलावी – बीजापुर
सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू – बीजापुर
शहीद प्रधान आरक्षक (308) बीरेन्द्र कुमार शोरी – नारायणपुर
महिला आरक्षक (1257) निशा कचलाम, बस्तर फाइटर्स – नारायणपुर
आरक्षक (1556) विजय पुनेम – बीजापुर
आरक्षक (295) रामेश्वर ओयामी – दंतेवाड़ा
आरक्षक (1286) राजू लाल मरकाम, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
आरक्षक (1396) समलू राम सेठिया, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
आरक्षक (1224) दुला राम कोवासी, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
आरक्षक (224) मोहन लाल करटम – दंतेवाड़ा
आरक्षक (1316) संतोष मुरामी, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
आरक्षक (1380) मनोज यादव, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
आरक्षक (1232) जामू रामको, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
