प्रशासनिक फेरबदल: 3 तहसीलदार और 1 डिप्टी कलेक्टर का तबादला

CG PWD Transfer

सक्ती: जिले में प्रशासनिक पुनर्संरचना के तहत कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत तीन तहसीलदार और एक डिप्टी कलेक्टर को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

तहसीलदारों के तबादले

जारी आदेश के अनुसार— मनमोहन प्रताप सिंह, तहसीलदार भोथिया से डभरा स्थानांतरित किए गए हैं।

सिद्धार्थ अनंत, तहसीलदार जैजैपुर से भोथिया भेजे गए हैं।

संजय मिंज, तहसीलदार डभरा से जैजैपुर में पदस्थ किए गए हैं।

डिप्टी कलेक्टर और अपर कलेक्टर के दायित्व में बदलाव

इसके अलावा, अपर कलेक्टर डभरा बालेश्वर राम को जिला कार्यालय सक्ती में पदस्थ किया गया है।

वहीं डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप को जिला कार्यालय सक्ती से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी डभरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Youthwings