बुलडोजर कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवारों का जोरदार विरोध, निगम कार्यालय के बाहर किया धरना-प्रदर्शन
जगदलपुर: जगदलपुर में रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अवैध रूप से बने झुग्गी-झोपड़ियों पर शनिवार को बुलडोजर चलाया गया, जिससे करीब 32 परिवारों के घर ध्वस्त हो गए। इस कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवारों ने नगर निगम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छोटे-छोटे बच्चों के साथ आए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन और मेयर की कोशिश
संजय गांधी वार्ड के लगभग 30 परिवार निगम कार्यालय के बाहर जमा हुए और अपने विस्थापन के खिलाफ हंगामा किया। मेयर संजय पांडे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित परिवारों ने कोई सुनवाई नहीं की।
क्या है पूरा मामला :
रेलवे की जमीन पर बने अवैध मकानों को आईडब्ल्यू सेक्शन के अधिकारी के नेतृत्व में तोड़ू दस्ते ने ढहा दिया। कब्जाधारियों को अपना सामान निकालने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे फर्नीचर, टीवी, अलमारी, बर्तन, कपड़े और अन्य कीमती सामान भी नष्ट हो गए।
