Diwali 2025: इस साल दीपावली 6 दिनों तक मनाई जाएगी, अमावस्या और ग्रह संयोग बनाएं विशेष

Diwali 2025: इस साल दीपावली पूरे 6 दिनों तक मनाई जाएगी। इसका कारण यह है कि अमावस्या दो दिन तक व्याप्त रहेगी, 20 और 21 अक्टूबर। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए गोधुली बेला और अमावस्या तिथि दोनों का होना अनिवार्य माना जाता है। इस वर्ष 20 अक्टूबर को यह संयोग बन रहा है, इसलिए लक्ष्मी पूजन भी इसी दिन किया जाएगा। वहीं, अमावस्या पर होने वाला स्नान और दान 21 अक्टूबर को किया जाएगा क्योंकि प्रातःकाल में अमावस्या तिथि व्याप्त रहेगी।

धनतेरस और एकादशी

इस वर्ष धनतेरस पर द्वादशी तिथि का लोप है। इसके अनुसार एकादशी व्रत 17 अक्टूबर को रखा जाएगा, जबकि धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। एकादशी तिथि सूर्योदय से प्रारंभ होगी, और 17 अक्टूबर सुबह 11:11 बजे से 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। चूंकि धनतेरस पूजन संध्या समय का होता है, इसलिए धनतेरस पूजन 18 अक्टूबर को ही किया जाएगा।

दीपावली पर ग्रह संयोग

इस बार दीपावली के दिन तीन ग्रहों का संयोग है—मंगल, सूर्य और बुध। इस संयुक्त प्रभाव को सभी राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। कार्तिक अमावस्या पर दीपावली पूजन स्थिर लग्न में करना शुभ माना जाता है। इस दिन महालक्ष्मी की पूजा करने से घर में समृद्धि और स्थिरता बनी रहती है।

इस दिवाली विशेष योग

हंस महापुरुष योग: बृहस्पति कर्क राशि में रहते हैं, यह योग धन, सम्मान, ज्ञान और सफलता के लिए शुभ है।

शनि वक्री योग: शनि देव वक्री चाल में मीन राशि में, कुछ राशियों के लिए धन लाभ और अप्रत्याशित सफलता लाता है।

कलात्मक योग: कन्या राशि में शुक्र और चंद्र की युति, सुख-सुविधा, मानसिक शांति और प्रेम संबंधों के लिए लाभकारी।

बुधादित्य योग: तुला राशि में सूर्य और बुध की युति, बुद्धि, नेतृत्व क्षमता और सफलता प्रदान करती है।

दीपावली की 6 दिन:

18 अक्टूबर – धनतेरस

19 अक्टूबर – चौदस

20 अक्टूबर – दीपावली (लक्ष्मी पूजन)

21 अक्टूबर – दीपावली (स्नान-दान)

22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा

 

Youthwings