Chhattisgarh Morning News: CM साय की अध्यक्षता में होगी कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस की प्रेस वार्ता और कई अहम आयोजन आज

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

रायपुर। Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज का दिन कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, कांग्रेस पार्टी भी आज एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। वहीं, स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में दिनभर अलग-अलग सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 10:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। इस बैठक में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे। यह बैठक नए मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता के शामिल होने के बाद पहली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस होगी। बैठक में जिलों में चल रहे रजत जयंती समारोह, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता की विशेष समीक्षा की जाएगी।

कांग्रेस आज करेगी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज दोपहर 1 बजे राजीव भवन, रायपुर में बड़ी प्रेस वार्ता आयोजित करने जा रही है। इसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष ताम्रध्वज साहू महंत शामिल रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस एजेंसियों की कार्रवाई, वोट चोरी और आदिवासियों के अधिकार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेगी। माना जा रहा है कि पार्टी आगामी रणनीति को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है।

स्पेशल एजुकेटर भर्ती: आवेदन कल तक

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ ने स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी जानकारी, जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया, शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

निशुल्क कोचिंग बैच का शुभारंभ आज

संस्था ‘युवा’ द्वारा व्यापम (अमीन-पटवारी), रेलवे (NTPC), SSC और बैंकिंग परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग के नए बैच का शुभारंभ 12 अक्टूबर (रविवार) सुबह 9:00 बजे किया जाएगा।
इस अवसर पर एसएसपी रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वे छात्रों को मार्गदर्शन देंगे और छात्राओं को सुरक्षा व जागरूकता से जुड़े सुझाव भी देंगे।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • मॉडलिंग ग्रैंड फिनाले
    संस्था: AR Events & Broad Events
    स्थान: अम्बुजा मॉल, सिटी सेंटर
    समय: दोपहर 2 बजे से

  • धार्मिक परिचय ब्राह्मण सम्मेलन
    संस्था: आंध्र ब्राह्मण समाज रायपुर
    स्थान: मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी
    समय: सुबह 10:30 बजे से

  • जरूरतमंदों को राशन वितरण
    संस्था: साधक परिवार रायपुर
    स्थान: शक्तिधाम, तेलीबांधा
    समय: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक

  • फ्री हैंड रंगोली वर्कशॉप
    संस्था: महाराष्ट्र मंडल रायपुर
    स्थान: महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉलोनी
    समय: दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक

आज होगा सम्मान समारोह

मुस्लिम इंटलेक्चुअल फोरम द्वारा आज शहीद स्मारक भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 400 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया जाएगा, जबकि टॉपर्स को मेडल से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर सैयद सईद अहमद (पुणे)।

तेलुगू युवक-युवती परिचय सम्मेलन

आंध्र ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ द्वारा आज राष्ट्रीय तेलुगू युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम मारुति मंगलम, गुढ़ियारी में होगा, जिसमें अब तक 250 युवक-युवतियों का पंजीयन हो चुका है। कार्यक्रम स्थल पर स्पॉट पंजीयन की भी सुविधा उपलब्ध होगी, जबकि सभी बायोडाटा LED स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

कुंडुख प्रगतिशील समाज का नया खानी समारोह

एजरआ परिसर, तेलीबांधा में आज कुंडुख (उरांव) प्रगतिशील समाज छत्तीसगढ़ द्वारा तुसगो पर्व (नया खानी) और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि होंगे और स्व. जयपाल सिंह मुंडा आदिवासी लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Youthwings