10वीं पास के लिए पंचायत सचिव के 1483 पदों पर निकली भर्ती

चेन्नई। तमिलनाडु ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग (TNRD) ने 1,400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट tnrd.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को 10वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही उन्होंने कम से कम 8वीं कक्षा तक तमिल भाषा का अध्ययन किया हो।

आयु सीमा

सामान्य उम्मीदवार: 18 से 32 वर्ष

SC/ST/PwD/विधवा: 18 से 37 वर्ष

एक्स-सर्विसमैन (General): 18 से 50 वर्ष

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को ₹15,900 से ₹50,400 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा: लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन।

आवेदन शुल्क

सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग: ₹100

SC, ST, PwD: ₹50

आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट tnrd.tn.gov.in पर जाएं।

“Recruitment → Panchayat Secretary 2025” लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन फॉर्म भरें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

Youthwings