Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों ने गंवाई जान

Kawardha Accident News

Kawardha Accident News

कवर्धा। Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अकलघरिया गांव के पास रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। वाहन कोलकाता से मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है और पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

हादसे पर सीएम साय का ट्वीट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा— “कवर्धा जिले के चिल्फी घाटी में हुए सड़क दुर्घटना की खबर अत्यंत दु:खद है। इस दुर्घटना में 3 महिला शिक्षिकाओं सहित कुल 5 लोगों के असमय निधन एवं कुछ के घायल होने से मन व्यथित है। घायलों के उपचार हेतु तत्काल उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

Youthwings