अवैध डीजल-पेट्रोल कांड: रायपुर पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 44 लाख से अधिक कीमत का ईंधन बरामद

अवैध डीजल-पेट्रोल कांड

अवैध डीजल-पेट्रोल कांड

रायपुर पुलिस ने दो यार्डों में छापेमारी कर करीब 44.30 लाख रुपए मूल्य के अवैध डीजल-पेट्रोल को जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दोनों यार्डों के संचालक फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।

सूचना पर हुई रेड

1 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र रिंग रोड नंबर 3 के टेकारी चौक में एक यार्ड में अवैध डीजल-पेट्रोल संग्रहित करने की सूचना मिली। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रेंज साइबर थाना और विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की।

टेकारी चौक यार्ड से बड़ी मात्रा में ईंधन बरामद

पुलिस ने टैंकरों और ड्रमों में कुल 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल जब्त किया। आरोपियों के पास इसके वैध कागजात नहीं थे। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पिरदा चौक यार्ड पर भी पुलिस की रेड

दूसरे यार्ड पर भी पुलिस ने छापा मारा, जहां से 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल जब्त किया गया। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

फरार हैं दोनों यार्ड के संचालक

दोनों मामलों में यार्ड संचालक फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Youthwings