कल दशहरा : रायपुर के इन स्थलों पर होगा रावण दहन, यातायात पुलिस ने जारी किया पार्किंग प्लान
रायपुर में 2 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर रावण पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम देखने दूर-दूर से लोग पैदल, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पहुंचेंगे। भीड़ और वाहन आवागमन को सुव्यवस्थित करने के लिए रायपुर पुलिस ने विशेष पार्किंग प्लान तैयार किया है, ताकि यातायात बाधित न हो और दर्शकों को सुविधा हो।
रावण दहन कार्यक्रम के स्थल
रायपुर में निम्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं:
W.R.S. कालोनी
रावणभाठा मैदान, भाठागांव
B.T.I. मैदान, शंकरनगर
चौबे कालोनी
सप्रे शाला मैदान
पार्किंग व्यवस्था (स्थान-वार)
1. W.R.S. कालोनी
– फाफाड़ीह की ओर से आने वाले दर्शक ओवरब्रिज के नीचे से W.R.S. कालोनी पहुंच सकते हैं।
– वाहनों को कालोनी की गलियों एवं केंद्रीय विद्यालय के बगल क्षेत्र में पार्क किया जा सकता है।
– खमतराई / उरकुरा की ओर से आने वालों को रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्क करना है।
2. रावणभाठा मैदान
– रिंग-रोड नं. 1 के बस स्टैंड प्रवेश मार्ग के किनारे पार्किंग की व्यवस्था।
– नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन बस टर्मिनल के सामने खुले मैदान में पार्क होंगे।
– बसें भाठागांव चौक से गेट नंबर 2 से नीलकंठेश्वर मंदिर मार्ग होकर बस स्टैंड प्रवेश करेंगी।
3. B.T.I. मैदान
– दर्शक वाहन कचना – खम्हारडीह मार्ग के किनारों में पार्क करेंगे।
– शंकरनगर मुख्य मार्ग पर पार्किंग प्रतिबंधित रखी जाएगी।
4. चौबे कालोनी
– G.E. रोड से चौबे कालोनी टर्निंग तथा अग्रसेन चौक से समता कालोनी मार्ग से पहुंचने वाले वाहन मुख्य मार्ग छोड़कर संपर्क गलियों में पार्क किए जाएंगे।
5. सप्रे शाला मैदान
– बूढ़ा तालाब पार्किंग एवं गांधी मैदान को पार्किंग स्थल के रूप में निर्दिष्ट किया गया है।
इन कार्यक्रम स्थलों पर आने वाले दर्शकों से अपील है कि वे भविष्य में संभावित भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाएँ।
