25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: चार खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मैडल, राज चंद्राकर ने लॉन टेनिस में हासिल किया दूसरा स्थान

छत्तीसगढ़ के भिलाई में संपन्न हुई 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेमेतरा जिले के चार प्रतिभागी सिल्वर मैडल जीतने में सफल रहे। ग्राम गोपालपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के आठवीं कक्षा के छात्र राज चंद्राकर ने 14 वर्ष बालक वर्ग के लॉन टेनिस स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर संस्था के शिक्षक एवं अधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बस्तर के दो युवा टेनिस खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

दुर्ग में आयोजित राज्यस्तरीय स्पर्धा में बस्तर के दो युवा टेनिस खिलाड़ियों का राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्वामी विवेकानंद स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र आदित्य विश्वकर्मा (15 वर्ष) को अंडर 17 वर्ग में और स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा छठवीं के छात्र वंशदीप सिंह (12 वर्ष) को अंडर 12 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

आदित्य ने लगातार तीन जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई और राज्यस्तरीय स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वंशदीप ने तीन जीत और एक हार के साथ राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए अपनी जगह पक्की की। दोनों खिलाड़ियों को टेनिस एसोसिएशन की ओर से भी बधाई मिली है।

Youthwings