Kanker Naxal Encounter: जवानों ने मार गिराए 3 माओवादी, फायरिंग जारी

Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर और धमतरी जिले के ओडिशा बार्डर इलाके में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने छिंदखड़क पहाड़ी-जंगल इलाके में मुठभेड़ के दौरान 3 माओवादियों को ढेर कर दिया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। घटनास्थल से एक एसएलआर, एक थ्री नॉट थ्री और एक 12 बोर की बंदूक भी बरामद की गई है। इस पूरे मामले की पुष्टि कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने की है।

मुठभेड़ की पूरी जानकारी

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस बल सर्चिंग के लिए छिंदखड़क पहाड़ी-जंगल इलाके में निकला था। इसी दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली और मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही। फिलहाल जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं और मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

एसपी ने दी जानकारी

कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने बताया कि जवानों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान मुठभेड़ हुई और 3 माओवादियों के शव बरामद हुए। उन्होंने कहा कि इलाके में जवान पूरी तरह सतर्क हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

Youthwings