IND vs BAN Today Match: कुछ ही देर में भारत-बांग्लादेश के बीच महामुकाबला, जीतने वाली टीम करेगी फाइनल में एंट्री!
IND vs BAN Today Match
IND vs BAN Today Match: नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में आज भारत और बांग्लादेश के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगी। भारत ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। आज की जीत टीम इंडिया को फाइनल की दहलीज पर पहुँचा सकती है।
वहीं दूसरी ओर, बांग्लादेश ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर यह साफ कर दिया है कि वे भी फाइनल की दौड़ में पूरी ताकत से हैं। यदि वे भारत को मात देने में सफल होते हैं, तो उनकी संभावनाएं और मजबूत हो जाएंगी।
भारत का बांग्लादेश पर ऐतिहासिक दबदबा
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के इतिहास पर नजर डालें तो भारत का बांग्लादेश पर स्पष्ट दबदबा रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 16 बार जीत दर्ज की है। बांग्लादेश को एकमात्र जीत 2019 में दिल्ली में मिली थी, जब उन्होंने भारत को 7 विकेट से हराया था।
