Navratri Special Train: डोंगरगढ़–रायपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन
रायपुर। डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने डोंगरगढ़–रायपुर–डोंगरगढ़ के बीच पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह सेवा 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
ट्रेन संख्या व समय
- ट्रेन संख्या 06888 (डोंगरगढ़–रायपुर) : 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 11:10 बजे डोंगरगढ़ से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 1:40 बजे रायपुर पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 06887 (रायपुर–डोंगरगढ़) : 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन तड़के 2:30 बजे रायपुर से चलेगी और सुबह 5:15 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
ठहराव वाले स्टेशन
यह मेमू स्पेशल ट्रेन जटकन्हार, मुसरा, बोरतलाव, राजनांदगाँव, परमालकसा, मुरहीपार, रसमड़ा, दुर्ग, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देवबलौदा चरोदा, कुम्हारी, सरोना और सरस्वती नगर सहित सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी।
अन्य जानकारी
- ट्रेन कुल 8 कोच के साथ संचालित होगी।
- विस्तृत समय सारणी के अनुसार सभी स्टेशन पर निर्धारित ठहराव रहेगा, जिससे यात्रियों को नवरात्रि मेले के दौरान यात्रा में कोई परेशानी न हो।
