Raipur Police Transfer: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला
रायपुर | Raipur Police Transfer: राजधानी रायपुर के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसएसपी रायपुर ने आदेश जारी कर कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में कोतवाली से लेकर डीडी नगर, मौदहापारा, माना और पुरानी बस्ती थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
कोतवाली थाने में नई नियुक्ति
जानकारी के अनुसार पवन साय की गाड़ी फूटने की घटना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत को लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह एस.एन. सिंह को कोतवाली का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अन्य थानों में बदलाव
डीडी नगर थाना प्रभारी का कार्यभार अब रविन्द्र सिंह संभालेंगे। मौदहापारा की जिम्मेदारी मुकेश शर्मा को दी गई है। वहीं मनीष तिवारी को माना थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शील आदित्य सिंह को पुरानी बस्ती थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह तबादले बेहतर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए हैं। राजधानी रायपुर में यह हाल का सबसे बड़ा पुलिस फेरबदल माना जा रहा है।
