कोरबा में 7 फीट लंबा सांप दफ्तर में घुसा, चूहे का शिकार कर खिड़की में फंसा – देखिए वीडियो…

7 फीट लंबा सांप दफ्तर में घुसा

7 फीट लंबा सांप दफ्तर में घुसा

कोरबा: जिले में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। ताजा मामला मानिकपुर क्षेत्र के इंटक कार्यालय का है, जहां करीब 7 फुट लंबा सांप दफ्तर के अंदर घुस गया। सांप ने वहां मौजूद एक चूहे का शिकार किया, लेकिन जब बाहर निकलने की कोशिश की तो खिड़की की जाली में फंस गया।

खिड़की में फंसे सांप को देखकर मचा हड़कंप

कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों ने जब खिड़की में सांप को फंसा देखा, तो वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग और सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी। कुछ ही देर में टीम मौके पर पहुंच गई।

सर्पमित्र ने सावधानी से किया रेस्क्यू

जानकारी मिलते ही सर्पमित्र जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी सावधानी से खिड़की में फंसे सांप को बाहर निकाला। सांप धामन प्रजाति का था और करीब 7 फुट लंबा था। बाहर आते ही वह फुफकारने लगा, लेकिन सर्पमित्र ने उसे सुरक्षित थैले में डालकर पास के जंगल में छोड़ दिया।

दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल

घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और श्रमिक नेताओं में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, रेस्क्यू टीम के समय पर पहुंचने और तत्परता से कार्रवाई करने से किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

Youthwings