Vande Bharat Express: रेलवे का यात्रियों को तोहफा, जल्द शुरू होंगी 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, जानें किन रूट्स पर दौड़ेंगी
भारतीय रेलवे (Indian Railways) एक बार फिर यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आने वाला है। देश की सबसे लोकप्रिय और हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) अब चार नए रूट्स पर दौड़ने वाली है। रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए तेज़, आरामदायक और आधुनिक सफर का अनुभव देने की दिशा में एक और कदम है।
नई ट्रेनों की शुरुआत के बाद देशभर में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 164 हो जाएगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से देश के अलग-अलग राज्यों के बीच यात्रा और भी सुगम और तेज हो जाएगी।
इन चार रूट्स पर दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार नई वंदे भारत ट्रेनों को मंजूरी मिल चुकी है। ट्रायल रन के बाद इन्हें यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।
इन ट्रेनों के जरिए कर्नाटक, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे प्रमुख राज्यों को जोड़ा जाएगा।
नई वंदे भारत ट्रेनों के रूट इस प्रकार हैं:
KSR बेंगलुरु – एर्नाकुलम
फिरोजपुर कैंट – दिल्ली
वाराणसी – खजुराहो
लखनऊ – सहारनपुर
KSR बेंगलुरु – एर्नाकुलम वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे बोर्ड के ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, KSR बेंगलुरु – एर्नाकुलम वंदे भारत एक्सप्रेस की डिटेल्स जारी कर दी गई हैं।
ट्रेन नंबर 26651 सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 26652 एर्नाकुलम – बेंगलुरु वंदे भारत दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम से चलेगी और रात 11:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
यह ट्रेन कृष्णराजपुरम, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, पलक्कड़ और त्रिशूर में ठहरेगी।
वंदे भारत की बढ़ती लोकप्रियता
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
हर रूट पर इन ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 100% से भी ज्यादा है।
वित्त वर्ष 2024-25 में वंदे भारत ट्रेनों की औसत ऑक्यूपेंसी 102.01% रही, जबकि 2025-26 के शुरुआती महीनों में यह आंकड़ा बढ़कर 105.03% तक पहुंच गया है।
इससे साफ है कि यात्रियों के बीच वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और लोग पारंपरिक ट्रेनों की बजाय इन हाई-स्पीड ट्रेनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
