Virat Kohli Retirement: सिडनी वनडे के बाद क्या क्रिकेट से संन्यास लेंगे विराट कोहली? जानिए क्यों उठी अटकलें

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli Retirement: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि संन्यास की चर्चा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दोनों वनडे मैचों में विराट कोहली खाता तक नहीं खोल पाए। पहले वनडे में उन्होंने 8 गेंदों पर ‘0’ बनाया और दूसरे में सिर्फ 4 गेंदों में ‘डक’ पर आउट हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर #ViratKohliRetirement ट्रेंड करने लगा।

एडिलेड में आउट होने के बाद उठे सवाल

एडिलेड वनडे में जब विराट बिना खाता खोले आउट हुए, तब उन्होंने पवेलियन लौटते हुए हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया। फैंस का मानना है कि यह उनके करियर को अलविदा कहने का संकेत था। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर लगातार वायरल हो रही है, जिससे चर्चा तेज हो गई है कि सिडनी वनडे के बाद विराट कोहली वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं।

पहले ही T20 और टेस्ट को कह चुके हैं अलविदा

गौरतलब है कि विराट कोहली पहले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब अगर उन्होंने वनडे से भी दूरी बनाई तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत होगा। उनके फैंस इस संभावना से दुखी हैं, जबकि कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स इसे जल्दबाजी मान रहे हैं।

सुनील गावस्कर ने दी प्रतिक्रिया

विराट की आउट होने के बाद की बॉडी लैंग्वेज पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

“विराट कोहली के 14,000 से ज्यादा वनडे रन और 51 शतक हैं। उन्होंने क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल किया है। सिर्फ दो मैचों की असफलता के बाद उनकी आलोचना करना ठीक नहीं है। अभी विराट में बहुत क्रिकेट बाकी है।”

ODI करियर में विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली ने अब तक 304 वनडे मैचों में 14,181 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 73 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 57.41 का रहा है, जो उन्हें वनडे इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक बनाता है।

फैंस बोले – “विराट, अभी नहीं”

सोशल मीडिया पर फैंस की एक ही मांग है — “विराट कोहली, अभी मत जाओ!” कई यूज़र्स ने लिखा कि कोहली सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट के ‘इमोशन’ हैं। सिडनी वनडे में सबकी नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या विराट कोहली मैदान से जाते वक्त कोई बड़ा ऐलान करेंगे या नहीं।

Youthwings