मानसून सत्र का 19वां दिन: बिहार SIR पर सियासी टकराव के आसार

संसद के मानसून सत्र के 19वें दिन भी हंगामे के आसार बने हुए हैं। बिहार में वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, जिसके चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित हो रही है। सोमवार को सांसदों ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “वी वॉन्ट जस्टिस” जैसे नारे लगाए।

 

इसी विवाद को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगी, जरूरत पड़ी तो महाभियोग भी लाया जाएगा।

 

इधर, लोकसभा में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मना रहा है, लेकिन विपक्ष हंगामे के कारण सार्थक चर्चा से बच रहा है।

Youthwings