सुकमा में 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कुल 48 लाख रुपए के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
हार्डकोर माओवादी भी शामिल
सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर-1 के सक्रिय 4 हार्डकोर माओवादी भी शामिल हैं। इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय अन्य नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए।
कई नक्सलियों पर था भारी इनाम
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में— 4 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम, 2 नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। कुल मिलाकर राज्य सरकार द्वारा घोषित 48 लाख रुपए के इनाम वाले 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
विभिन्न स्तर के नक्सली संगठन के सदस्य सरेंडर
आत्मसमर्पित नक्सलियों में— PPCM के 4 सदस्य, ACM पार्टी के 2 सदस्य, अन्य अग्र संगठनों के 8 सदस्य शामिल हैं।
सरकार की पुनर्वास नीति का असर
सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते नक्सलियों का समर्पण लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
