होली पर हुड़दंग से पहले 13 बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई

बिलासपुर। होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 बदमाश युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें से तीन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि दो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 11 वारंटियों पर भी कार्रवाई की गई।

 

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि होली के दौरान हुड़दंग और अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत टीम गठित कर क्षेत्र में लगातार सघन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान तीन आरोपियों के कब्जे से तीन धारदार चाकू जब्त किए गए। साथ ही पिछले कई वर्षों से फरार आठ गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ा गया। अशांति फैलाने वाले दो अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

 

पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश ध्रुव, लोकेन्द्र तिवारी, प्रमोद कुर्मी, राकेश ध्रुव, पवन साहू, चंदन गोस्वामी, सुभाष साहू, दीप रोशन, तारन निर्मलकर, सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा, अमन श्रीवास, सरेश यादव और मुखी वर्मा शामिल हैं।

Youthwings