पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 119 पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ने जारी किए आदेश
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने लगातार तीसरी बार जिले के पुलिसकर्मियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। इस बार कुल 119 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें एक सब-इंस्पेक्टर (SI), 26 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक और 80 आरक्षक शामिल हैं।
इन तबादलों में महिला प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की भी बड़ी संख्या शामिल है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल अपने नए पदस्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारी और कर्मी अब नए स्थानों पर तैनात होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, जिससे दुर्ग जिले में सुरक्षा और पुलिसिंग के स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
देखे तबादले की सूची:




