Gadchiroli Naxal News : गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 68 लाख के इनामी उग्रवादी लौटे मुख्यधारा में

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के Gadchiroli जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने पुलिस और Central Reserve Police Force के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

 

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के कई अहम पदों पर सक्रिय सदस्य शामिल हैं। इनमें 1 डिवीजनल कमेटी सदस्य, 1 एरिया कमेटी सचिव, 1 PPCM, 1 कमांडर, 1 असिस्टेंट कमेटी सदस्य समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए थे।

 

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 से अब तक 123 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 2005 से अब तक कुल 794 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जिले में नक्सल गतिविधियां अब सीमित होकर मुख्य रूप से भामरागढ़ क्षेत्र तक रह गई हैं, जो पहले की तुलना में काफी कमी को दर्शाता है।

 

इससे पहले 15 अक्टूबर 2025 को शीर्ष माओवादी नेता Mallojula Venugopal Rao समेत 61 नक्सलियों ने 54 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया था, जिससे दंडकारण्य क्षेत्र में नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका लगा था।

 

आत्मसमर्पण करने वालों में सोनी उर्फ बाली मट्टामी, बुदरी उर्फ रामबत्ती मट्टामी, सुखलाल कोक्सा, शांति तेलामी और यमुनक्का पोट्टी पेंदाम सहित कुल 11 नक्सली शामिल हैं। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसमें 4 लाख से 8.5 लाख रुपये तक की मदद, समूह में सरेंडर करने पर 10 लाख रुपये अतिरिक्त और पति-पत्नी नक्सलियों को 1.5 लाख रुपये अतिरिक्त सहायता शामिल है।

 

Youthwings