मौसम का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 12 की मौत, कई जिलों में भारी नुकसान

मौसम का कहर

पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आने लगीं। इस प्राकृतिक आपदा में कुल 12 लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा असर

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, East Champaran में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि Gaya में 4 और Aurangabad में 3 लोगों की जान गई है। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन अचानक बदले हालातों ने भारी नुकसान पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मौसम का कहर

कई जिलों में तबाही के निशान

तेज आंधी और बारिश के मौसम कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली व्यवस्था ठप हो गई। Siwan और Buxar में ओलावृष्टि की खबर है। वहीं Samastipur, Madhubani, Darbhanga और Sitamarhi में पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

बारिश के आंकड़े भी चौंकाने वाले

राजधानी पटना में करीब 39 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि गया में 47.7 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा Valmiki Nagar में 26.2 मिमी, Motihari में 22.3 मिमी और समस्तीपुर में 19.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम का कहर

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने और बिजली गिरने से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

read more : CG Vyapam भर्ती 2026: सब ऑडिटर पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

Youthwings