CG Naxal News : नक्सलियों को तगड़ा झटका, बीजापुर में 12 स्थानों पर डम्प ढूंढकर किया गया नष्ट

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा 208 की टीम को माओवादियों द्वारा बनाया गया एक बंकरनुमा सुरंग मिला है, जिसमें भारी मात्रा में सामान छिपा रखा गया था।

बीजापुर, छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के मुर्कराजगुट्टा की पहाड़ियों से सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत कोबरा 208 की टीम को सघन तलाशी अभियान के दौरान एक बंकरनुमा संरचना में माओवादियों का छुपाया गया डम्प बरामद हुआ है।

CG Naxal News: जानकारी के अनुसार, जीड़पल्ली कैम्प से निकली कोबरा 208 की टीम को मुर्कराजगुट्टा की घने जंगलों और पहाड़ियों में सर्चिंग के दौरान यह डम्प मिला। यह डम्प कांक्रीट आरसीसी स्लैब से बनाए गए एक भूमिगत बंकरनुमा कक्ष में छिपाया गया था, जिसकी माप लगभग 20×08 फीट बताई जा रही है।

CG Naxal News: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, माओवादियों का आरसीसी बंकर और सामग्री जब्त
बंकर से सुरक्षाबलों ने 6 नग सोलर प्लेट, 6 नग जरकीन, 2 माओवादी वर्दी, और 2 सीलिंग फैन जब्त किए हैं। इसके अलावा पूरे इलाके में चलाए गए व्यापक सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा डम्प छिपाने के 12 अन्य स्थानों का भी पता लगाकर उन्हें नष्ट किया गया।

इससे पहले भी कोमटपल्ली और तुमरेल के जंगल क्षेत्रों से माओवादियों के हथियार निर्माण से जुड़े उपकरण, विस्फोटक सामग्री और सोलर पैनल बरामद किए जा चुके हैं। सुरक्षाबलों की ओर से माओवादियों के बटालियन कोर एरिया में लगातार गश्त और सर्चिंग अभियान जारी है।

नक्सलियों पर लगातार शिकंजा
सुरक्षा एजेंसियों की यह ताजा कार्रवाई नक्सलियों की रणनीति और छिपाव के तरीकों को उजागर करती है। लगातार हो रही इन कार्रवाईयों से सुरक्षाबलों ने माओवादियों की कमर तोड़ने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।

Youthwings